By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020
मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों और एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक का उछाल देखने को मिला। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 228.56 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 40,787.05 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 70.70 अंक या 0.59 प्रतिशत बढ़कर 11,967.15 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त टाटा स्टील में हुई।