By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2021
मुंबई। विदेशी कोषों की जोरदार आवक के बीच इंफोसिस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 216.23 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 52,522.31 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 59.95 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 15,746.90 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त टाटा स्टील में हुई। इसके अलावा एलएंडटी, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और एक्सिस बैंक भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।