हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंक से अधिक की तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2021

मुंबई। मजबूत तिमाही नतीजों और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 318.7 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 61,285.75 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 93.75 अंक या 0.52 फीसदी बढ़कर 18,219.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक छह प्रतिशत की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई।

प्रमुख खबरें

मध्य प्रदेश में टीईटी अनिवार्यता से 1.50 लाख शिक्षक प्रभावित, कांग्रेस ने मांगा विधानसभा का विशेष सत्र

बिना सलाह लिए टीम में बदलाव से नाराज Misbah-ul-Haq, पाकिस्तान चयन समिति से दिया इस्तीफा

आंध्र प्रदेश में जब भी होंगे चुनाव, राजग ही जीतेगा: चंद्रबाबू नायडू

सिरमौर खनन हादसे में 3 की मौत पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, विधानसभा में बोले उद्योग मंत्री