शेयर बाजार की मजबूत शुरूआत, 500 अंक से ज्यादा चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 17,800 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2021

मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी के साथ बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 571.25 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,760.98 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 164.25 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 17,810.25 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में टाइटन लगभग नौ प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, मारुति, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयरों का स्थान रहा। पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 555.15 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,189.73 पर और निफ्टी 176.30 अंक या 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,646 पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता