बजट पेश होने से पहले सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 159 अंक मजबूत हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2022

मुंबई। संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किये जाने से पहले मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ गया, वहीं निफ्टी में 159 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 603.39 अंक या 1.04 प्रतिशत बढ़कर 58,617.56 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 159.25 अंक या 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 17,499.10 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.45 प्रतिशत की बढ़त इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी ट्विन्स, सन फार्मा, इंफोसिस, कोटक बैंक और बजाज फिनसर्व भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की जान खतरे में, दो व्यक्तियों ने बम से उड़ाने की दी धमकी

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में खुदरा अनुसंधान प्रमुख दीपक जसानी ने बताया कि मंगलवार को चीन और दक्षिण कोरिया समेत कई एशियाई बाजार चंद्र नववर्ष की छुट्टी के कारण बंद हैं। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.31 प्रतिशत बढ़कर 91.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 3,624.48 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

पूर्व सांसद Prem Singh Chandumajra ने शिअद पुनर सुरजीत से दिया इस्तीफा

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा