भारत के इकलौते प्रतिनिधि स्कीअर आरिफ खान शीतकालीन ओलंपिक के लिये चीन हुए रवाना

aarif khan

आरिफ खान शीतकालीन ओलंपिक के लिये रवाना हो गए है। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में रहने वाले आरिफ बीजिंग में स्लालोम और जाइंट स्लालोम वर्ग में भाग लेंगे जो 13 और 16 फरवरी को खेली जायेगी। 31 वर्ष के आरिफ ने सापोरो में 2017 एशियाई शीतकालीन खेलों में भी भाग लिया था।

नयी दिल्ली। बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भारत के इकलौते प्रतिनिधि स्कीअर आरिफ खान दल प्रमुख हरजिंदर सिंह और सहयोगी स्टाफ के साथ रवाना हो गए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने सोमवार को रवानगी से पहले उन्हें शुभकामनायें दी। आरिफ दो स्पर्धाओं में भाग लेंगे और शुक्रवार से शुरू हो रहे खेलों में उनका लक्ष्य शीर्ष 30 में जगह बनाना है।

इसे भी पढ़ें: श्रीजेश विश्व खेल साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार जीतने वाले दूसरे भारतीय बने

बत्रा ने बताया कि भारतीय टीम 19 फरवरी को लौटेगी। जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में रहने वाले आरिफ बीजिंग में स्लालोम और जाइंट स्लालोम वर्ग में भाग लेंगे जो 13 और 16 फरवरी को खेली जायेगी। 31 वर्ष के आरिफ ने सापोरो में 2017 एशियाई शीतकालीन खेलों में भी भाग लिया था। आईओए ने भारतीय आइस हॉकी संघ के महासचिव हरजिंदर को दल प्रमुख के रूप में भेजा है। हाल ही में टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना में जगह बनाने वाले आरिफ ने कहा कि सैंटा कैटरीना में अभ्यास से उन्हें काफी मदद मिली है। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कुछ साल से काफी मेहनत कर रहा हूं और शीर्ष 30 में आना भी मेरे लिये पदक की तरह होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़