US Elections 2024| अमेरिकी चुनावों के बीच सेंसेक्स 600 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी करीब 200 अंक चढ़ा

By रितिका कमठान | Nov 06, 2024

वैश्विक स्तर पर होने वाली हर छोटी बड़ी घटना का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिलता है। ऐसा ही हाल बुधवार को भी रहा है जब अमेरिकी चुनाव के आ रहे नतीजों के बीच शेयर बाजार खुला है।

अमेरिकी चुनावों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी आई और बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से अधिक और एनएसई निफ्टी 100 अंक से अधिक चढ़ गया।

जानकारी के लिए बता दें कि सुबह 10:07 बजे, सेंसेक्स 80,093.19 पर पहुंच गया, जो पिछले दिन के बंद से 616.56 अंक या 0.78% ऊपर है, जबकि उसी समय निफ्टी 24,410.15 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद से 196.85 या 0.81% ऊपर है। 

कल सेंसेक्स 694.39 अंक या 0.88% की बढ़त के साथ 79,476.63 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 217.95 अंक या 0.91% की बढ़त के साथ 24,213.30 पर पहुंचा।

प्रमुख खबरें

Manipur के 58,863 विस्थापितों को Diwali और निंगोल चाकोउबा पर मिली 5.88 करोड़ की आर्थिक मदद

London High Court पहुंचा हिंदू बच्चे को माथे पर तिलक लगाने से रोकने का मामला

Ayodhya Deepotsav में विदेशी मंडलियों ने पेश की रामलीला, 151 साल पुरानी साहबगंज परंपरा को मिला मंच

LK Advani के 100वें वर्ष में प्रवेश पर PM Modi ने घर पहुंचकर दी जन्मदिन की बधाई