शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरा; निफ्टी 17,650 के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में गिरावट के साथ सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से ज्यादा गिर गया। शुरुआती सत्र में 59,127.04 पर लुढ़कने के बाद, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 102.49 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,196.83 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 28.60 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 17,662.65 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में बजाज फिनसर्व को एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

प्रमुख खबरें

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू

खराब Gut Health सुधारने के चक्कर में ज्यादा Fiber और Probiotics लेना बढ़ा सकता है पेट की दिक्कत