कोरोना काल में सुस्त रहा शेयर बाजार, 300 अंक लुढ़का सेंसेक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

मुंबई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक शुक्रवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 300 अंक नीचे चला गया।कोविड- 19 महामारी की दूसरी लहर से आर्थिक क्षेत्र में आ रहे सुधार को झटका लगने की आशंका से निवेशकों की प्रमुख शेयरों में बिकवाली रही। बीएसई का 30-कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 316.81 अंक यानी 0.66 प्रतिशत गिरकर 47,763.86 अंक रहा।वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का व्यापक आधार वाला निफ्टी 75.45 अंक यानी 0.52 प्रतिशत गिरकर 14,330.70 अंक पर रहा।

इसे भी पढ़ें: उद्योग पुनरुद्धार की राह पर, विनिवेश सहित अन्य बजट प्रस्ताव पटरी पर : सीतारमण

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित सक्रिय लोगों का आंकड़ा 24,28,616 तक पहुंच गया है।इससे पिछले दिन 22,91,428 सक्रिय मामले थे।तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुये अर्थव्यवस्था में जारी सुधार को झटका लगने का अंदेशा निवेशकों को है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट तेल का भाव 0.44 प्रतिशत बढ़कर 65.69 डालर प्रति बैरल पर रहा।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण Blast, 16 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल

Amit Shah ने सरकारी कामकाज में बढ़ाई Hindi की पैठ, तकनीक और अनुवाद पर दिया जोर

PNS Hunain ने तोड़ा 1991 का समझौता, INS Kolkata से टक्कर पर MEA ने Pakistan को घेरा

NIA terror conspiracy case में अमेरिकी Matthew VanDyke को Delhi Court से मिली जमानत