लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 95 अंक टूटा; निफ्टी 16,600 के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

मुंबई। विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 95 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 96.18 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,852.92 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 23.70 अंक या 0.14 प्रतिशत फिसलकर 16,613.20 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज