शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूटा; निफ्टी भी नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा एचडीएफसी बैंक के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 350 अंक से अधिक की गिरावट आयी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 356.6 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,926.82 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी98.35 अंक या 0.57 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,269.90 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा करीब एक प्रतिशत का नुकसान हुआ।

प्रमुख खबरें

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी