बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 200 अंक से अधिक बढ़ा सेंसेक्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2021

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी कोषों की लगातार आवक के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की तेजी हुई और इस दौरान इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों से बाजार को समर्थन मिला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 233.30 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,582.07 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 70.10 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर 15,185.90 पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: सोने की गिरावट पर लगा ब्रैक, जानिए कितने बढ़े दाम

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त एचसीएल टेक में हुई। इसके अलावा इंफोसिस, टाइटन, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा बढ़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। दूसरी ओर एसबीआई, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 617.14 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 51,348.77 पर, और निफ्टी 191.55 अंक या 1.28 प्रतिशत बढ़कर 15,115.80 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 1,876.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.51 फीसदी बढ़कर 61.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

प्रमुख खबरें

ठाणे में नवजात की तस्करी का भंडाफोड़, Home Guard जवान समेत 10 गिरफ्तार

West Bengal के SIR अधिकरण से जस्टिस बिस्वजीत बसु ने दिया इस्तीफा

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प