रिकॉर्ड तेजी के साथ बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 56,527.81 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद खबर लिखे जाने तक 376.65 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 56,501.37 पर था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 100.95 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 16,806.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज