Sensex पहली बार 49 हजार के ऊपर हुआ बंद,Nifty भी 14500 के करीब पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

मुंबई। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 248 अंक और चढ़कर सर्वकालिक ऊंचाई पर बंद हुआ।सकारात्मक वैश्विक रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का पूंजी प्रवाह जारी रहने के बीच बाजार में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुवाई में यह तेजी आयी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 247.79 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,517.11 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 49,569.14 अंक तक चला गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 78.70 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,563.45 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।कारोबार के दौरान यह 14,590.65 अंक के रिकार्ड स्तर तक गया।

इसे भी पढ़ें: शुभलक्ष्मी पानसे ने PNB हाउसिंग फाइनेंस के स्वतंत्र निदेशक पद से इस्तीफा दिया

विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल बने हुए हैं।शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एफआईआई ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,138.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

प्रमुख खबरें

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद

कर्नाटक: मंगलुरु में बिना वैध दस्तावेजों के काम कर रहे बांग्लादेश के आठ नागरिक पुलिस हिरासत में