सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक चढ़ा, निफ्टी सर्वकालिक उच्चस्तर पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2024

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। आईटी शेयरों में खरीदारी और निरंतर विदेशी कोष प्रवाह से एनएसई निफ्टी नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 329.52 अंक चढ़कर 77,808.45 पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 100.1 अंक मजबूत होकर 23,667.10 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से मुनाफे में रहीं। 

बृहस्पतिवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बीएसई का सेंसेक्स 141.34 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़कर 77,478.93 अंक के नए बंद स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 51 अंक या 0.22 प्रतिशत चढ़कर 23,567 अंक के नए बंद स्तर पर बंद हुआ। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के शंघाई कम्पोजिट में गिरावट थी।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर