अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता की सफलता की उम्मीद से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 443 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के बाद कि उन्हें ‘विश्वास’ है कि भारत के साथ व्यापार वार्ता के ‘सफल समापन’ में ‘कोई कठिनाई’ नहीं होगी, बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार बड़ी बढ़त के साथ खुले।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में थे। हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स और सन फार्मा के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में आई ‘ठंडक’ को कम करने का संकेत देते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि उन्हें ‘पूरा भरोसा’ है कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के ‘सफल निष्कर्ष’ पर पहुंचने में ‘कोई कठिनाई’ नहीं होगी और वह आने वाले सप्ताहों में अपने ‘बहुत अच्छे दोस्त’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करने के लिए उत्सुक हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट में विश्वास व्यक्त किया कि चल रही बातचीत उनके बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट हांगकांग का हैंग सेंग भी सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। कई दिनों तक शेयर बेचने के बाद मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भी खरीदारी की। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 2,050.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत बढ़कर 66.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 314.02 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 81,101.32 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 95.45 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,868.60 अंक पर रहा था।

प्रमुख खबरें

PM Modi Bengal Visit | बंगाल में विकास, सियासत और सुरक्षा का महासंगम! दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, देंगे ₹18,880 करोड़ की सौगात

Child Trafficking Delhi | दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 30 से अधिक शिशुओं को बेचने का खुलासा

IPL 2025: Rishabh Pant की Delhi में घर वापसी, 12 करोड़ की सैलरी कट! Kuldeep Yadav जाएंगे Lucknow

Vozinha का करिश्मा: World Cup के इस Goalkeeper ने Indian Football Market को दिखाया आईना