Share Market: सेंसेक्स 300 अंक मजबूत, निफ्टी 15800 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

मुंबई। एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी को देखते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक उछल गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 211.04 अंक या 0.40 प्रतिशत बढ़कर 52,695.71 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 65.10 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 15,787.30 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से अधिक ती बढ़त बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी तेजी दर्शाने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

सार्वजनिक जीवन के 25 साल: 7 अक्टूबर को Delhi BJP के Seva Jyoti कार्यक्रम में शामिल होंगे PM Modi

रूस पहुंची अफगानिस्तान की सेना, पाकिस्तान को उड़ाने की तैयारी शुरू!

Durga Puja और Dussehra पर DJ बजाने पर पूर्ण बैन, सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े निर्देश

Avenue Supermarts और V-Mart का राजस्व दूसरी तिमाही में 18 प्रतिशत से अधिक बढ़ा