शुरुआती कारोबारी में सेंसेक्स ने लगाई छलांग, निफ्टी में भी तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

मुंबई। विदेशी कोष के निरंतर प्रवाह के बीच और इंफोसिस, एचयूएल और टीसीएस के शेयरों में तेजी के साथ मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 अंक से अधिक की उछाल आयी। शुरुआती सत्र में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 264.5 अंक या 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,755.43 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, शुरुआती सौदों में निफ्टी 80.85 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 17,477.75 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में एचसीएल टेक दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सबसे ऊपर रहा और उसके बाद एचयूएल, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और आईटीसी के शेयर आते हैं।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप