बैंक शेयरों में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा; निफ्टी 15250 के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 310.72 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 50,851.20 पर था और व्यापक एनएसई निफ्टी 71.90 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 15,247.20 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और डॉ रेड्डीज भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य