बजट के अगले दिन तेजी से ऊपर चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

मुंबई। संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किये जाने के एक दिन बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक उछल गया तथा निफ्टी 17,650 को पार गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 416.56 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 59,279.13 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 117.95 अंक या 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 17,694.80 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा आईटीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी बढ़त में देखे गए। वही दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्रा सीमेंट, एलएंडटी, सन फार्मा और विप्रो के शेयर शुरूआती कारोबार के दौरान घाटे में रहे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 848.40 अंक यानी 1.46 फीसदी की वृद्धि लेकर 58,862.57 अंक पर बंद हुआ था।

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर