Lok Sabha में खत्म हुआ गतिरोध, विपक्ष के 8 सांसदों का Suspension रद्द, सरकार-विपक्ष में बनी सहमति

By अंकित सिंह | Mar 17, 2026

लोकसभा ने मंगलवार को ध्वनि मत के माध्यम से विपक्ष के आठ संसद सदस्यों का निलंबन रद्द कर दिया। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव पेश किया, जब कांग्रेस के मुख्य सचेतक के. सुरेश ने कुछ सदस्यों की अनजाने में हुई गलती पर खेद व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सुप्रिया सुले ने इसका समर्थन किया।  3 फरवरी को, बजट सत्र के पहले भाग के दौरान लोकसभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के बाद, सात कांग्रेस सांसदों और एक सीपीआई (एम) सांसद को अनुशासनहीन व्यवहार के लिए निलंबित कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: Lok Sabha में शांत हुआ हंगामा, Rajya Sabha में TMC का Walkout, LPG पर तीखी बहस

सांसदों को बार-बार निर्देश दिया गया है कि वे पोस्टर, तख्तियां या बैनर न लाएं और न ही उन्हें प्रदर्शित करें। इसके अलावा, बुलेटिन में कहा गया है कि कुछ मामलों में पोस्टर और तख्तियों पर एआई-जनित आपत्तिजनक चित्र, तस्वीरें और नारे प्रदर्शित किए गए हैं। सांसदों को एक बार फिर निर्देश दिया गया है कि वे दिशानिर्देश 124ए(2)(3) और अन्य प्रासंगिक नियमों का कड़ाई से पालन करें ताकि अनुशासनात्मक कार्रवाई से बच सकें। कांग्रेस ने सोमवार को आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन का विषय लोकसभा में उठाया और अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया कि इन सभी का निलंबन रद्द किया जाए। विपक्षी दलों ने पिछले सप्ताह भी सरकार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया था कि आठ विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द किया जाए। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत