शुरुआती दौर में 600 से अधिक अंक लुढ़का सेंसेक्स, SBI को सबसे ज्यादा नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2021

मुंबई। विदेशी मुद्रा निकासी बढ़ने से वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सोमवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 600 से अधिक अंक लुढ़क गया।नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 14,900 अंक से नीचे चला गया। बीएसई का 30-कंपनी शेयरों पर आधारित सूचकांक कारोबार के शुरुआती दौर में 630.51 अंक यानी 1.24 प्रतिशत लुढ़ककर 50,161.57 अंक पर और एनएसई का निफ्टी सूचकांक 184.15 अंक यानी 1.23 प्रतिशत गिरकर 14,846.80 अंक रह गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा नुकसान रहा। इसका शेयर करीब दो प्रतिशत नीचे चल रहा था। वहीं महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, डा. रेड्डीज लैब, बजाज आटो, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। इसके विपरीत टैक महिन्द्रा और पावर ग्रिड में लाभ दर्ज किया गया। इससे पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 487.43 अंक यानी 0.95 प्रतिशत गिरकर 50,792.08 अंक और निफ्टी सूचकांक 143.85 अंक यानी 0.95 प्रतिशत घटकर 15,030.95 अंक पर बंद हुआ था। शेयर बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक सप्ताहांत विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 942.60 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

प्रमुख खबरें

Shiv Sena UBT के लिए करो या मरो की घड़ी! दिल्ली में सांसदों की अहम बैठक, व्हिप तय करेगा पार्टी का भविष्य

Pradyumn Vinayak Chaturthi 2026: प्रद्युम्न चतुर्थी व्रत से घर में आती है सुख-समृद्धि, होता है लाभ

India vs Afghanistan ODI | टीम इंडिया में एंट्री पर बोले Gurnoor Brar- घरेलू क्रिकेट ढांचे के कारण इंटरनेशनल मैच में नहीं हुआ कोई दबाव

AI Model offline होने से सबक, NITI Aayog के सदस्य अभय करंदीकर बोले- भारत को टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनना ही होगा