गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से अधिक लुढ़का

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती दौर में 300 से अधिक अंक गिर गया।इस दौरान वैश्विक बाजारों से गिरावट के संकेत मिलने से वित्तीय कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। कारोबार के शुरुआती दौर में सेंसेक्स 33,384.75 अंक के निचले स्तर को छूने के बाद पिछले दिन के बंद के मुकाबले 362.96 अंक यानी 1.07 प्रतिशत गिरकर 33,417.93 अंक पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 96.90 अंक यानी 0.97 प्रतिशत गिरकर 9,876 अंक रह गया।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट