शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 10,800 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2020

मुंबई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स बुधवार को कारोबार के शुरुआती दौर में 100 अंक से अधिक बढ़कर 36,775.60 अंक पर पहुंच गया।इस दौरान विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने और लिवाली निकलने से एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का 30 कंपनी शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक कारोबार के शुरुआती दौर में 101.08 अंक यानी 0.28 प्रतिशत ऊंचा रहकर 36,775.60 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 34.60 अंक यानी 0.32 प्रतिशत बढ़कर 10,834.25 अंक पर पहुंच गया। बढ़त पाने वाले शेयरों में इंडसइंड सबसे ज्यादा लाभ वाले शेयरों में रहा।इसका शेयर चार प्रतिशत तेजी में रहा।

इसे भी पढ़ें: जगुआर लैंड रोवर ने इन दो कारों की डिलिवरी शुरू की, जानिए कीमत

पूरी दुनिया में कोविड- 19 से संक्रमित मामलों की संख्या 1.17 करोड़ के पार चली गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 5.43 लाख पर पहुंच गया है। भारत में कोविड- 19 से संक्रमित लोगों की संख्या 7.42 लाख हो गई है जबकि 20,642 लोगों की इससे मौत हो गई।कोरोना वायरस के संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों से निवेशकों में चिंता है। शंघाई और हांग कांग के बाजारों में बाजार तेजी में रहे वहीं तोक्यों और सोल के बाजार गिरावट में रहे। वॉल स्ट्रीट का बाजार कल गिरावट में बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल का वायदा भाव 0.16 प्रतिशत गिरकर 43.01 डालर प्रति बैरल रहा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर