5 पहाड़ी जिलों के लिए अलग DGP, चीफ सेक्रेटरी का पद बनाएं, मणिपुर के 10 विधायकों ने पीएम मोदी से पत्र लिखकर की मांग

By अभिनय आकाश | Aug 17, 2023

कुकी-ज़ोमी के 10 विधायकों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिंसा प्रभावित मणिपुर के 5 पहाड़ी जिलों के लिए अलग-अलग डीजीपी और मुख्य सचिव पद की मांग की। तीन पन्नों के पत्र में विधायकों ने कहा कि राज्य में विनाशकारी हमलों के मद्देनजर चुराचांदपुर, कांगपोकपी, चंदेल, तेन्नौपाल और फेरज़ावल जिलों के लिए एक अलग डीजीपी और सीएस होना चाहिए। कुकी-ज़ोमी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों ने कहा कि उनके लोगों को निशाना बनाकर मानवाधिकारों के उल्लंघन, निर्दोष लोगों की हत्या, आगजनी, संपत्तियों को नष्ट करने और गांवों को जलाने की एक लंबी सूची रही है।

प्रमुख खबरें

Roshibina Devi ने Asian Games में जीता रजत पदक, वुशु में भारत का नाम किया रोशन

Cristiano Ronaldo ने संन्यास की अटकलों को नकारा, कहा राष्ट्रीय टीम को अब भी मदद कर सकता हूं

एशियाई खेलों में भारतीय रोवर्स Satnam Singh और Salman Khan ने जीता कांस्य पदक

कर्नाटक में गहराया Drought संकट, डी. के. शिवकुमार ने केंद्र से 50% राहत राशि मांगी