15 सितंबर को Doordarshan की हुई थी स्थापना, जानें आज के इतिहास से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026

सरकारी प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना 1959 में 15 सितंबर को हुई थी। छोटे से पर्दे पर चलती-बोलती तस्वीरें दिखाने वाला और बिजली से चलने वाला यह डिब्बा लोगों के लिए कौतूहल का विषय था। जिसके घर में टेलीविजन होता था, लोग उसे दूर-दूर से देखने आते थे।

देश-दुनिया के इतिहास में 15 सितंबर की तारीख पर दर्ज ऐसी ही कई महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1812 : नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रेमलिन पहुंची। 1876 : उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म। 1909 : द्रविड़ मुनेत्र कषगम के संस्थापकों में से एक सी एन अन्नादुरई का जन्म।

1927 : प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म। 1948 : स्वतंत्र भारत का पहला पोत ‘आईएनएस दिल्ली’ बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा। 1959 : भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।

1971 : दुनिया को हरा भरा और शांति पूर्ण बनाने के संकल्प के साथ ग्रीन पीस की स्थापना। 1978 : आर्मेनिया की अरैरट एरेवन ने पहली विदेशी टीम के तौर पर मोहन बागान के साथ संयुक्त रूप से आई.एफ.ए. शील्ड जीती। 1981 : वानुआतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।

1982 : लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने से पहले ही बम विस्फोट में हत्या। 2001 : अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैन्य कार्यवाही की मंजूरी दी। 2012: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन।

2022: स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर, भारत की अनुभवी हाकी खिलाड़ी नमिता टोप्पो और ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान राचेल हेंस ने अंतरराष्ट्रीय खेलों से संन्यास की घोषणा की। 2023: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक अमेरिकी, दो रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने उड़ान भरी। 2024: अंतरिक्ष की सैर करके धरती पर लौटे अरबपति जेरेड आइजैकमैन।

2025: अमेरिका और चीन के बीच टिकटॉक पर मसौदा समझौता हुआ।

प्रमुख खबरें

Gold Price में तीसरे हफ्ते गिरावट जारी, ग्लोबल स्तर पर 4300 Dollar प्रति औंस के नीचे फिसला

AI तकनीक पर US और China में टकराव, Anthropic प्रमुख के बयान से विवाद गहराया

विशाल चतुर्वेदी बनाएंगे फिल्म ‘Rambola’, तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी कहानी

World Wrestling Championship Trials में Nishu जीतीं, Antim Panghal से होगा फाइनल मुकाबला