World Wrestling Championship Trials में Nishu जीतीं, Antim Panghal से होगा फाइनल मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026

प्रतिभाशाली पहलवान नीशू ने सोमवार को यहां सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में 53 किग्रा वर्ग में जीत हासिल कर एशियाई खेलों के लिए चुनी गई अंतिम पंघाल के खिलाफ फाइनल मुकाबला तय किया। नीशू ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में बेहद कड़े मुकाबले में थिश्का को हराकर 53 किग्रा वर्ग में जीत दर्ज की। नीशू और अंतिम पंघाल के बीच होने वाला फाइनल ट्रायल यह तय करेगा कि 24 अक्टूबर से एक नवंबर तक कजाखस्तान के अस्ताना में होने वाली सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 53 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा।

दो बार की अंडर-20 विश्व चैंपियन काजल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 76 किग्रा वर्ग के फाइनल में शिक्षा को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। सिमरन ने संयमित प्रदर्शन करते हुए स्वाति शिंदे को कड़े मुकाबले में हराकर 57 किग्रा वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में नीलम ने अंकुश को हराकर पहला स्थान हासिल किया।

अन्य भार वर्गों में तपस्या ने 62 किग्रा वर्ग में अंजलि को हराकर जीत दर्ज की जबकि सृष्टि ने 68 किग्रा वर्ग में बिपाशा को मात दी। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष संजय सिंह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आज हुए मुकाबलों का स्तर और इनमें हुई प्रतिस्पर्धा उत्साहजनक रही। पहलवानों ने जबरदस्त दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला किया और दिखाया कि विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए उन्हें प्रतिस्पर्धा करते देखने का इंतजार कर रहा हूं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra के सबसे अमीर MLA Parag Shah ने Ghatkopar की सड़कों पर भिखारी बनकर मांगा दान

Womens T20 Asia Cup: भारतीय गेंदबाज Kranti Gaur पर 10 प्रतिशत जुर्माना, Pakistan पर भी एक्शन

Asian Games 2026 से बाहर होने पर घुड़सवार Anush Agarwalla ने जताई निराशा

England के खिलाफ टेस्ट में Pakistan पर भारी जुर्माना, Slow Over Rate के कारण 11 WTC Points कटे