आस्ट्रेलियाई ओपन में कोर्ट के रिकार्ड की बराबरी कर सकती है सेरेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2019

मेलबर्न। सेरेना विलियम्स अगले सप्ताह से शुरू होने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन में मारग्रेट कोर्ट के 24 एकल ग्रैंडस्लैम रिकार्ड की बराबरी कर सकती है लेकिन कई दिग्गज पहले ही उन्हें सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ महिला टेनिस खिलाड़ी मानते हैं।  आस्ट्रेलिया की कोर्ट ने अपने 24 ग्रैंडस्लैम में से 13 खिताब 1968 से पहले जीते थे जबकि महिला टेनिस भी ओपन युग से जुड़ा और पूरी तरह पेशेवर बना। अब 76 साल की कोर्ट ने 1960 से 1973 तक 24 एकल खिताब जीते जिसमें 11 आस्ट्रेलियाई ओपन, पांच फ्रेंच ओपन, तीन विंबलडन और पांच यूएस ओपन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के पास आठ से 20 साल के उम्र वर्ग में काफी गहराई है: आनंद

कोर्ट के 24 खिताब पर सेरेना की निगाह 2017 आस्ट्रेलियाई ओपन से लगी है। तब आठ सप्ताह की गर्भवती होने के बावजूद उन्होंने खिताब जीता था। कोर्ट इससे परेशान नहीं हैं कि सेरेना उनका रिकार्ड की बराबरी कर सकती हैं या उसे तोड़ सकती हैं। उन्हें संतोष हैं कि उन्होंने एकल खिताब के अलावा 40 ग्रैंडस्लैम युगल खिताब भी जीते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि कोई भी खिलाड़ी मेरे कुल 64 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकार्ड को नहीं तोड़ पाएगा। लेकिन अगर कोई 24 से अधिक एकल खिताब जीतेगी तो ठीक है वह इसकी हकदार होगी।’’  

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026