सेरेना हटी जबकि नंबर एक खिलाड़ी ओसाका हारी, फेडरर अगले दौर में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019

मियामी। सेरेना विलियम्स ने घुटने की चोट के कारण मियामी ओपन एटीपी-डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया जबकि शीर्ष रैंकिंग पर काबिज नाओमी ओसाका तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गयीं। वहीं पुरुषों में रोजर फेडरर को क्वालीफायर राडू एलबोट से कड़ी चुनौती मिली लेकिन वह तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे। 

इसे भी पढ़ें: हरभजन और ताहिर की फिरकी के दम पर चेन्नई ने RCB को हराया

इसके दो घंटे से कम समय में ही ओसाका तीसरे दौर के मुकाबले में ताईवान की सिए सु वेई से 4-6 7-6 6-3 से हारकर बाहर हो गयी। वहीं यहां तीन बार के चैम्पियन फेडरर ने दूसरे दौर में राडू एलबोट को 4-6 7-5 6-3 से मात दी। पुरुष वर्ग में जो वरीय खिलाड़ी बाहर हुए, उनमें कारेना खाचानोव, डिएगो श्वार्टजमैन, गुईडो पेला, स्टैन वावरिंका और स्टीव जानसन हैं। 

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त