राफेल नडाल के बाद सेरेना विलियम्स ने भी ओलंपिक से नाम लिया वापस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2021

विम्बलडन (इंग्लैंड)। सेरेना विलियम्स ने रविवार को यहां विम्बलडन के वीडियो कांफ्रेंस में बताया कि वह तोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लेंगी लेकिन उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। सेरेना ने कहा, ‘‘ मैं वास्तव में ओलंपिक की सूची में नहीं हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे इस बारे में पता नहीं हैं। अगर यह सही है तो मुझे वहां नहीं होना चाहिये।’’ इस 39 साल की खिलाड़ी ने अमेरिका के लिए ओलंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक जीते हैं जिसमें 2012 लंदन ओलंपिक में एकल और युगल दोनों वर्ग का स्वर्ण शामिल हैं। वह 2000 में सिडनी और 2008 में बीजिंग ओलंपिक में युगल में स्वर्ण जीत चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Census 2027 की विश्वसनीयता खत्म कर देंगे नए नियम, Congress नेता Jairam Ramesh का दावा

Kareena Kapoor रात में पैरों पर लगाती हैं Desi Ghee, अच्छी नींद और सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Under 23 World Wrestling: अमृता पुजारी ने 72 किग्रा में जीता रजत पदक

अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट ने दी जमानत, मगर लगाई एक बड़ी शर्त