सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव के बेटे सर्गेई ख्रुश्चेव की मृत्यु, 1999 में मिली थी अमेरिकी नागरिकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

क्रंस्टन (अमेरिका)। शीत युद्ध के दौर के सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव के बेटे और अमेरिकी नागरिक सर्गेई ख्रुश्चेव का रोड आइलैंड स्थित उनके घर में मृत्यु हो गई। उन्हें 1999 में अमेरिका की नागरिकता मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि वह 84 साल के थे। राज्य चिकित्सकीय निरीक्षक कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी मृत्यु सिर में गोली लगने के घाव की वजह से हुई। क्रंस्टन पुलिस के मेजर टोड पटालानो ने द प्रोविडेंस जर्नल को बताया कि उनकी मृत्यु में किसी साजिश का कोई संकेत नहीं नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: रूस की विक्ट्री डे परेड में दिखा भारतीय सेना का दम, तीनों टुकड़ियों ने लिया भाग

पुलिस ने बताया कि पिछले बृहस्पतिवार सुबह ख्रुश्चेव की पत्नी के फोन करने पर पुलिस क्रस्टन स्थित उनके घर गई थी। उन्होंने बताया कि ख्रुश्चेव को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। सोवियत संघ में ख्रुश्चेव रॉकेट वैज्ञानिक थे। वह जुलाई, 1999 में अमेरिकी नागरिक बन गए। अमेरिका की नागरिकता की शपथ लेने के बाद सर्गेई ख्रुश्चेव ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस से कहा था कि उन्हें किसी नवजात बच्चे जैसा एहसास हो रहा है क्योंकि यह नए जीवन की शुरुआत है। ख्रुश्चेव की पत्नी ने उनका अंतिम संस्कार मॉस्को में किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव