Russia-Ukraine War: सर्गेई लावरोव, दिमित्रो कुलेबा ने तुर्की में की बातचीत

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2022

रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्री  बातचीत के लिए तुर्की पहुंचे। जहां दोनों दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। रूस के सर्गेई लावरोव अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा तुर्की के अंताल्या शहर में विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लु की मौजूदगी मं वार्ता की है। दो सप्ताह पहले यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद से दोनों देशों के बीच यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता है। कावुसोग्लु ने कहा है कि वार्ता का उद्देश्य रूसी और यूक्रेनी राष्ट्रपतियों के बीच बैठक का मार्ग प्रशस्त करना है जिसे तुर्की के राष्ट्रपति द्वारा सुगम बनाया जाएगा। नाटो सदस्य तुर्की के रूस और यूक्रेन दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं तथा वह दोनों देशों के साथ संबंधों को संतुलित करने की कोशिश कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे

Meerut में पुलिस कांस्टेबल पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी Police