PM मोदी को व्लादिमीर पुतिन का संदेश देना चाहते हैं रूसी विदेश मंत्री

By अनुराग गुप्ता | Apr 01, 2022

नयी दिल्ली। यूक्रेन में जारी जंग के बीच में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत के साथ हम सहयोग जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

इसे भी पढ़ें: विदेश नीति के मोर्चे पर भारत काफी सक्रिय तो है मगर यूक्रेन मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कर पाया 

इसी बीच उन्होंने कहा कि डॉलर से राष्ट्रीय मुद्रा में जाने के प्रयास तेज किए जाएंगे। विदेश मंत्री ने क्या द्विपक्षीय व्यापार के लिए रूबल-रुपये प्रणाली पर काम किया जा रहा है के सवाल पर कहा कि हमें बाधाओं को दूर करने के तरीके खोजने होंगे। आपको बता दें कि भारत अपने सबसे बेहतरीन मित्र रूस से तेल और हथियार की खरीदारी करते हैं। जिसको लेकर रूसी विदेश मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत को हर सामान की आपूर्ति करने के लिए हम तैयार हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एस जयशंकर के साथ वार्ता में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मौजूदा परिस्थिति में भारत के रुख की सराहना की। इसी बीच उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत तौर पर व्लादिमीर पुतिन का संदेश देना चाहते हैं।  

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing