सीरीज ‘द फेम गेम’, शोहरत की जटिलताओं को दिखाती है: माधुरी दीक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

मुंबई। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने बृहस्पतिवार को कहा कि “द फेम गेम” नामक सीरीज में लोकप्रियता की “मूढ़ताओं” की गहराई से पड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाली उनकी इस आगामी सीरीज में वह एक फिल्मी सितारे की भूमिका निभा रही हैं, जिसका किरदार उनके जीवन से एकदम भिन्न है। करन जौहर द्वारा समर्थित इस सीरीज में माधुरी एक बॉलीवुड अदाकारा अनामिका आनंद की भूमिका में हैं ,जो एक दिन गायब हो जाती है और उसके बाद उसका जीवन बदल जाता है।

इसे भी पढ़ें: प्रिंस विलियम का यूएई की यात्रा में वन्यजीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर जोर

माधुरी के अनुसार, उनके और इस सीरीज के किरदार में केवल यही समानता है कि दोनों फिल्मी सितारे हैं। उन्होंने कहा, बहुत सारी असमानताएं हैं। वह (किरदार) जिस तरह शोहरत को देखती है और जैसे मैं देखती हूं, दोनों बिलकुल अलग हैं। इसलिए इसका नाम ‘द फेम गेम’ रखा गया है, क्योंकि यह कपट का रास्ता है। यह आपके दृष्टिकोण पर निर्भर करता है। आपको इस शो से यही पता चलेगा कि जब आप शोहरत के गलत पक्ष की तरफ होते हैं तो आपको पता चलता है कि आपके साथ क्या होगा।” इस सीरीज का निर्माण जौहर, अपूर्वा मेहता, सोमेन मिश्रा और धरमाटिक एंटरटेनमेंट ने किया है। यह नेटफ्लिक्स पर 25 फरवरी से प्रदर्शित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में