Kidney की गंभीर बीमारियों का मुकाबला संतुलित और संयमित जीवन से संभव : CM Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को गुर्दे की गम्भीर बीमारियों से बचाने के लिये एक व्यापक रणनीति बनाने की सलाह देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि संतुलित और संयमित जीवन से इन रोगों से मुकाबला किया जा सकता है।

उन्होंने चिंता जताते हुए सलाह दी कि छोटे बच्चे भी गुर्दे की गम्भीर बीमारियों की चपेट में हैं, जिनको बचाने के लिए व्यापक रणनीति बनायी जानी चाहिये। आदित्यनाथ ने कहा कि एसजीपीजीआई अपनी स्थापना के समय से ही मानवता की सेवा कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों के शासन में प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र उपेक्षित था। अस्पतालों को धन की कमी से जूझना पड़ता था। अस्पताल गंदगी और अव्यवस्था का पर्याय बन गए थे।

वर्ष 2017 में भाजपा नीत सरकार बनने के बाद एसजीपीजीआई समेत प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल को धन की कमी नहीं होने दी गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 1947 से लेकर 2017 तक केवल 17 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन अब प्रदेश में 80 मेडिकल कॉलेज 25 करोड़ नागरिकों की सेवा कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Afghanistan Series में बदलाव कर India vs Bangladesh दौरे की तैयारी, BCCI जल्द मांगेगा मंजूरी

Indonesia के Central Bank Governor Perry Warjiyo का अचानक इस्तीफा, Rupiah में भारी गिरावट से हिला Market

China की Changxin Memory Technologies का IPO में धमाका, शेयरों में 470% की ऐतिहासिक उछाल

प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी के लिए जानमोनी दास ने मांगी सार्वजनिक माफी, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत