सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर में शुरू करेगा Sputnik-V वैक्सीन का उत्पादन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2021

नयी दिल्ली। रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने मंगलवार को कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) सितंबर से अपने संयंत्रों में स्पुतनिक वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा। आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘एसआईआई के संयंत्रों में स्पुतनिक वैक्सीन के पहले बैच के सितंबर में तैयार होने की उम्मीद है।’’ बयान में कहा गया कि भारत में विभिन्न पक्ष हर साल स्पुतनिक-वी वैक्सीन की 30 करोड़ से अधिक खुराक का उत्पादन करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत और सार्क क्षेत्र के लिए सिस्को की नई अध्यक्ष बनीं डेज़ी चित्तिलापिल्ली!

आरडीआईएफ ने कहा, ‘‘तकनीकी हस्तांतरण की प्रक्रिया के तहत एसआईआई को गमलेया सेंटर से सेल और वेक्टर नमूने पहले ही मिल चुके हैं। भारतीय दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) द्वारा इनके आयात की मंजूरी मिलने के साथ कल्टीवेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

प्रमुख खबरें

Kolkata के SRFTI में छात्रों के विरोध के बीच 11 दिसंबर तक बढ़ा परिसर बंद रखने का फैसला

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग

यमुना घाटी लिफ्ट योजना से उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 96 किलो माल बरामद

विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने सामाजिक नुकसान की दी चेतावनी