ओमिक्रोन का खतरा, WHO ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोवोवैक्स टीके को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

नयी दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अमेरिकी दवा कंपनी नोवावैक्स से लाइसेंस के तहत सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) द्वारा निर्मित कोविड-रोधी टीके ‘कोवोवैक्स’ को आपातकालीन उपयोग सूची में शुक्रवार को शामिल किया। इस तरह वैश्विक स्वास्थ्य निकाय द्वारा मान्यता प्राप्त टीकों की संख्या में इजाफा हुआ है। एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आदर पूनावाला ने डब्ल्यूएचओ के फैसले को कोविड​​-19 के खिलाफ लड़ाई में ‘‘एक और मील का पत्थर’’ बताया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ ने आपातकालीन उपयोग सूची में कोवोवैक्स को शामिल किया है। इससे कोविड-19 के खिलाफ डब्ल्यूएचओ के मान्य टीकों की संख्या बढ़ी है। इस टीके का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा नोवावैक्स से लाइसेंस के तहत किया जाता है।’’

इसे भी पढ़ें: चीनी सेना ने तिब्बत में किया युद्ध अभ्यास, जैविक और रासायनिक हथियारों का किया इस्तेमाल

नोवावैक्स के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टेनली सी एर्क ने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ का आज का निर्णय दुनिया भर के करोड़ों लोगों के लिए प्रोटीन-आधारित कोविड-19 रोधी टीके की वैश्विक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।’’ पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘‘यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक और मील का पत्थर है, कोवोवैक्स को अब डब्ल्यूएचओ द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है। इस टीके ने उत्कृष्ट सुरक्षा और असर दिखाया है। एक महान सहयोग के लिए आप सभी का धन्यवाद।’’ एसआईआई दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ तालमेल से पहले से ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण कर रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में, पूनावाला ने कहा था कि एसआईआई ने अगले छह महीनों में कोवोवैक्स की शुरुआत करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा था कि ‘कोवोवैक्स’ तीन साल से कम उम्र के बच्चों को सुरक्षा प्रदान करेगा, क्योंकि परीक्षणों के दौरान शानदार आंकड़े आए हैं। कोवोवैक्स को अभी भी भारत के दवा नियामक डीसीजीआई से आपातकालीन उपयोग की अनुमति की प्रतीक्षा है।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा