सेवा को सम्मान, समाजसेवियों और संस्थाओं को संत ईश्वर अवार्ड से किया गया सम्मानित

By अंकित सिंह | Nov 14, 2022

समाज में बहुमूल्य योगदान निभाने वाले समाजसेवियों और संस्थाओं को संत ईश्वर सम्मान से सम्मानित किया गया है। रविवार को संत ईश्वर फाउंडेशन और राष्ट्रीय सेवा भारती के सहयोग से दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें 18 समाजसेवियों और संस्थानों को संत ईश्वर सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें वे लोग शामिल हैं जिन्होंने दूरदराज क्षेत्रों में खासकर के जनजातीय, ग्रामीण विकास, महिला बाल-विकास और कला के क्षेत्र में काम किया है। साहित्य, पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा में भी विशेष योगदान देने वाले लोगों को संत ईश्वर सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी भी शामिल हुए। उन्होंने संत ईश्वर सम्मान को शतक पूरा करने पर बधाई दी और साथ ही साथ कहा कि संत ईश्वर सम्मान आने वाले समय में भी सेवा करने वाले लोगों को ऐसे ही सम्मानित करता रहे। 

इसे भी पढ़ें: कोहली, रोड्रिग्स, शर्मा आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये नामित

आर्ट ऑफ लिविंग के भानुमति नरसिम्हन को संत ईश्वर विशेष सेवा सम्मान प्रदान किया गया जबकि मिजोरम से पुईथीयाम रोरेलियना को विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया। कर्नाटक से कौशल्या रविंद्र हेगड़े, सिक्किम से सोनम डुंडेन लेपचा, मध्य प्रदेश से मेवा लाल पाटीदार को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया। गुजरात के रामकुमार सिंह को विशिष्ट सेवा सम्मान मिला। इसके अलावा खुशहाली संस्था को भी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह संस्था बच्चों की शिक्षा और शारीरिक पुष्टता के लिए लगातार काम करता है। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में गुजरात के श्री गुरुजी ज्ञान मंदिर को भी सम्मानित किया गया। बिहार से वंदे मातरम युवा मिशन को भी सम्मान मिला। 

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर