सेवा निर्यात अगले वित्त वर्ष में पहुंच सकता है 325 अरब डॉलर: SEPC

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

नयी दिल्ली, देश का सेवाओं का निर्यात अगले वित्त वर्ष 2022-23 में 325 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। सेवा निर्यात संवर्द्धन परिषद (एसईपीसी) के चेयरमैन सुनील एच तलाती ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की सेवाओं की मांग बढ़ने तथा धीरे-धीरे नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से सेवा निर्यात में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक सेवाओं का निर्यात 250 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह अप्रैल-जनवरी के दौरान सेवाओं का निर्यात अनुमानित 209.83 अरब डॉलर रहा है, जो एक साल पहले की समान अवधि के 167.45 अरब डॉलर से 25.31 प्रतिशत अधिक है।

प्रमुख खबरें

बिहार में CM Samrat Choudhary ने किसानों को Krishi Input Subsidy की राशि ट्रांसफर की

NIA Court ने आतंकी Mushtaq Ahmed Mir को भगोड़ा घोषित किया, टेरर फंडिंग से जुड़ा है मामला

CM Pushkar Singh Dhami का Drug-Free Mission: Uttarakhand में Tobacco Products पर लगा Ban

NSUI कार्यकर्ताओं पर कथित लाठीचार्ज, Rahul Gandhi बोले- भारत की आवाज दबा नहीं सकते