सेवा इंटरनेशनल ने यूक्रेन से 467 अफ्रीकी छात्रों को बाहर निकाला, नाइजीरिया के मंत्री ने ट्वीट कर दिया धन्यवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

ह्यूस्टन (अमेरिका)।भारतीय अमेरिकी गैर लाभकारी संस्था ‘सेवा इंटरनेशनल’ ने रूसी सैन्य हमले के बीच यूक्रेन के सूमी से 367 नाइजीरियाई नागरिकों समेत 467 अफ्रीकी छात्रों को बाहर निकाला है। संगठन ने एक बयान में बताया कि यूक्रेन में नाइजीरिया के राजदूत शिना अलेगे के अनुरोध पर ‘सेवा’ के स्वयंसेवकों ने निकासी प्रयासों को समन्वित किया। नाइजीरिया के विदेश मामलों के मंत्री जियोफ्री ओनयेमा ने ट्वीट करके ‘सेवा इंटरनेशनल यूरोप’ को धन्यवाद दिया। उन्होंने बस मुहैया कराने के लिए यूक्रेन सरकार का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में राजदूत अलेगे के ‘‘दृढ़ संकल्प’’ के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच