By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 25, 2026
अक्सर लोग ठंड के मौसम में एक गलती करते हैं, कि जब कड़ाके वाली सर्दी पड़ती है, तो लोग हीटर, रजाई और जैकेट्स को खरीदते हैं। उस दौरान इन सभी चीजों का दाम हाई होते हैं। अगर आप थोड़ा समझदारी करके Black Friday Sale में ही विटंर्स की तैयारी कर लें। यह आपके लिए सबसे अच्छा मौका भी है। इस बार Black Friday Sale में 50% से 70% तक ही सस्ती रहती हैं, जो कि जनवरी में आपको फुल प्राइस पर मिलेगा। इसलिए इस बार सेल को हाथ से न जाने दें। कम पैसों में ये 7 चीजें जरुर खरीद लें।
Black Friday Sale 2026 में खरीदें ठंड की ये 7 चीजें
कम बजट में आप सर्दियों का सामान Black Friday Sale 2026 से खरीद सकते हैं। यहां आपको काफी सस्ता सामान देखने को मिल जाएगा।
रूम हीटर (Room Heater)
ठंड के मौसम में हर किसी को हीटर की जरुरत पड़ती है। खासकर रात के समय में तापमान 5-6 डिग्री तक गिर जाता है, तब Room Heater ही कमरे को गर्म रखता है। इस बार सेल में ऑयल फिल्ड, फैन हीटर पर भारी छूट है। यदि आपका छोटा कमरा है, तो फैन हीटर काफी है, वहीं बड़ा कमरा है, तो ऑयल फिल्ड हीटर लें, वो हवा को सूखा भी नहीं करते।
कंफर्टर (Comforter)
पहले लोग 3-4 रजाई ओढ़कर सोते थे। लेकिन अब आप एक अच्छा कंफर्टर ही पूरी सर्दी के लिए काफी है। यह हल्का होता है, गर्म होता है और धोने में भी आसान है। Black Friday Sale 2026 में माइक्रोफाइबर कंफर्टर पर सबसे अधिक डिस्काउंट मिल रहा है। सिंगल के लिए 150 GSM और डबल के लिए 220 GSM वाला कंफर्टर काफी बेहतरीन वाला है।
हॉट वटर बैग (Hot Water Bag)
वैसे यह काफी सस्ती चीज है, लेकिन यह काम की चीज है। सर्दी में पैर ठंडे हो जाने के बाद पीठ दर्द, पेट दर्द या जोड़ों का दर्द, इन सभी दर्द से राहत पाने के लिए यह हॉट वटर बैग काफी आराम देगा। इस बार आप इलेक्ट्रिक हॉट वाटर बैग ले सकते हैं। इसमें बार-बार गर्म पानी भरने से झंझट नहीं होता है। इसको आप 5 मिनट चार्ज करें और 2-3 घंटे तक गर्म रहेगा।
गीजर
सर्दियों में ठंडे पानी से स्नान करना किसी सजा से कम नहीं है। इसलिए आप Immersion Rod या Instant Geyser भी ले सकते हैं। Immersion Rod बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए सबसे बेस्ट है और बजट में भी है। यदि आपके बाथरुम में जगह है, तो आप 3 लीटर वाला Instant Geyser ले सकते हैं। सिर्फ 2 मिनट में गर्म पानी में आ जाएगा। सेल में दोनों पर अच्छा ऑफ चल रहा है।
जैकेट और स्वेटर
इस सेल में जितना हो सके कपड़ों को खरीद लें। ब्रांडेड जैकेट और स्वेटर जो कि 3000-4000 के मिलते हैं, वो सिर्फ 999-1499 रुपये में मिलते हैं। इस बार लेयरिंग वाला ट्रेंड है, तो आप अंदर पतला स्वेटर और ऊपर से जैकेट पहन सकती हैं। ऐसा करने से आपको ठंड नहीं लगेगी और आपका लुक काफी अच्छा लगेगा।
वूलन रग्स और कुशन
सर्दियों में सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि घर का फर्श में काफी ठंडा हो जाता है। ऐसे में आपको अपना घर भी गर्म रखना है। फर्श पर वूलन रग्स बिछाने से पैरों में ठंड नहीं लगती है। कमरा भी गर्म रहता है। इसके अलावा, वूलन कुशन कवर से सोफा भी गर्म लगेगा। इन दोनों चीजों को आप सेल से सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।
इलेक्ट्रिक केटल
ठंड के मौसम में बार-बार चाय बनाने के लिए गर्म कमरे से बाहर निकलने से काफी आलस आता है। ऐसे में आप इलेक्ट्रिक केटल में 1.5 लीटर पानी सिर्फ 4-5 मिनट में गर्म कर सकते हैं। इसमें आप चाय, कॉफी, सूप, मैगी और बच्चों के लिए दूध गर्म कर सकते हैं। सेल में आपको मात्र 1000 रुपये में अच्छी क्वालिटी वाली Kettle मिल जाएगा।