नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के चार महिलाओं सहित सात गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2024

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलवाने के नाम पर उनसे ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना सेक्टर 49की पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 15 मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं अन्य दस्तावेज बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग भोले- भाले बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलवाने के नाम पर अपने झांसे में लेते थे,तथा उन्हें अपने जाल में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलते थे।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि इन्होंने एनसीआर के कई जगहों पर अपना ऑफिस खोल रखा है। डीसीपी ने बताया कि इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों के भी पुलिस तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप

जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक प्रदर्शन में घुसे थे 2983 अपराधी: VHP