असम में दो अलग सड़क दुर्घटनाओं में तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से सात लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2022

असम में दो सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि नौगांव जिले में एक दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोगों की सोनितपुर जिले में दुर्घटना में जान चली गई। उन्होंने आगे कहा कि दोनों दुर्घटनाएं सोमवार देर रात को हुईं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “कार में सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, हमने ट्रक को जब्त कर लिया है, लेकिन ट्रक चालक और उसका सहायक हमारे घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही भागने में कामयाब रहे।” पुलिस ने कहा कि सोनितपुर में, तेजपुर के पास बिहागुरी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर