आंध्र प्रदेश में मुठभेड़ के दौरान सात माओवादी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2025

आंध्र प्रदेश के मारेडुमिल्ली में बुधवार को मुठभेड़ के दौरान सात माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। खुफिया एडीजी महेश चंद्र लड्ढा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, क्षेत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार के अभियान के क्रम में अब तक सात माओवादी मारे गए हैं।

उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिला माओवादी भी शामिल हैं, हालांकि पहचान की प्रक्रिया अभी जारी है। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की पहचान मेतुरी जोखा राव उर्फ ​​शंकर के रूप में हुई है।

अधिकारी ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि श्रीकाकुलम निवासी शंकर आंध्र ओडिशा सीमा (एओबी) का प्रभारी (एसीएम) था और तकनीकी चीजों, हथियार निर्माण, संचार में विशेषज्ञता रखता था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Dalit मंत्री पर बैंड वादक टिप्पणी से बवाल, Congress के खिलाफ AAP का हल्ला बोल

Asian Shooting Championship में भारत का Clean Sweep, अमनप्रीत ने जीता Gold Medal

Viksit Bharat का संकल्प: PM Modi बोले- गुलामी के प्रतीक मिटाकर बना रहे स्वतंत्र भारत की पहचान

रोज की दाल-सब्जी से हो गए Bored? ट्राय करें यह Unique बेसन चीला की सब्जी, देखें Viral Recipe