मेघालय में कोरोना वायरस से सात और संक्रमित, कुल मामले 69 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2020

शिलांग। मेघालय में कोरोना वायरस से सात और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने शनिवार को बताया कि राज्य में सक्रिय मामले बढ़कर 25 हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सात नए मामलों सें से तीन बीएसएफ के कर्मी हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि चार लोग असम के एक कोविड-19 मरीज से संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वे रि भोई जिले के हैं। उन्होंने बताया, शिलांग में बीएसएफ के तीन और कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 69 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। बीमारी के कारण अबतक एक मरीज की मौत हो चुकी है जबकि 43 अन्य ठीक हो चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए अधिकतर लोग अन्य राज्यों से वापस आए हैं और उनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इस बीच, रि भोई में अधिकारियों ने बताया कि जिले के मेघालय-असम सीमा से सटे कुछ गांवोंमें लगाया गया 48 घंटे काकर्फ्यू रविवार रात नौ बजे तक जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे