By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात होर्मुज जलडमरूमध्य में निशाना बनाए जाने या समुद्री बारूदी सुरंगों की चपेट में आने के बाद सात तेल टैंकरों में आग लग गई और वे क्षतिग्रस्त हो गए। अगर इसकी पुष्टि हो जाती है, तो 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका द्वारा संयुक्त हमले शुरू किए जाने के साथ ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद से यह इस जलमार्ग में एक ही दिन में क्षतिग्रस्त हुए जहाजों की सबसे बड़ी संख्या होगी। ईरान की सरकारी रिपोर्ट में रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के बयान का हवाला देते हुए कहा गया कि चार तेल टैंकरों पर उस समय हमला किया गया और उनमें आग लग गई, जब वे तेल का हस्तांतरण कर रहे थे।
युद्ध शुरू होने के बाद से रिवोल्यूशनरी गार्ड खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लगातार निशाना बनाता रहा है।