अरुणाचल प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल से लापता हुए 19 मजदूरों में से सात जंगल में मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2022

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में एक सड़क निर्माण स्थल से लापता हुए 19 मजदूरों में से सात एक वन क्षेत्र में मिले हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को दी। उपायुक्त निघी बेंगिया ने बताया कि शुक्रवार रात कुरुंग कुमे जिले के दामिन में हुरी गांव के पास एक जंगल में सात मजदूर मिले। उन्होंने कहा, ‘‘उनके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है और चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। अन्य 12 मजदूरों की तलाश जारी है।’’

इसे भी पढ़ें: भर्ती में भ्रष्टाचार, ममता के मंत्री गिरफ्तार, जानें कौन हैं अर्पिता मुखर्जी? जिनके घर से ED को मिला 2000-500 के नोटों का पहाड़

बेंगिया ने पहले कहा था कि लापता मजदूरों में से एक का शव एक नदी में मिला था, लेकिन स्थिति का जायजा लेने के लिए दामिन गए कोलोरियांग के क्षेत्राधिकारी को वहां कोई शव नहीं मिलने के बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था। परियोजना स्थल जिला मुख्यालय कोलोरियांग से लगभग 200 किलोमीटर दूर दामिन क्षेत्र में है। राज्य के नागरिक उड्डयन सचिव स्वप्निल नाइक ने कहा कि भारतीय वायुसेना भी लापता मजदूरों के तलाशी अभियान में शामिल हो गया है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला