मुंबई में दुर्गा प्रतिमा खंडित, गरमाया माहौल! दो गुटों में झड़प के बाद 7 गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Sep 22, 2025

मुंबई के मानखुर्द में देवी दुर्गा की प्रतिमा कथित तौर पर खंडित होने के बाद दो समूहों में झड़प हुई, जिसके परिणामस्वरूप तनाव फैल गया और पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया। यह घटना नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हुई, जब एक समूह ने प्रतिमा खंडित पाई और दूसरे को इसका जिम्मेदार ठहराया, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: हवा में ही कॉकपिट का दरवाजा खोलने लगा यात्री, वाराणसी जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में मच गया हड़कंप

 

 पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुंबई में देवी दुर्गा की एक मूर्ति को कथित तौर पर अपवित्र किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया, जिसके बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि रविवार रात मानखुर्द इलाके में हुई इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

मुंबई में दुर्गा प्रतिमा खंडित! तनाव फैला 

पुलिस के अनुसार, मानखुर्द पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नवरात्र की पूर्व संध्या पर देवी की प्रतिमा को एक संकरी गली से ले जाया जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने पाया कि प्रतिमा खंडित है तथा इसके लिए दूसरे समूह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके साथ बहस शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: UP में जाति आधारित रैलियों पर प्रतिबंध, FIR और अरेस्ट मेमो में भी नहीं बताई जाएगी किसी की कास्ट

दो गुटों में झड़प के बाद 7 गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि दोनों समूहों के बीच झड़प हुई और उन्होंने एक-दूसरे पर हमला किया। बाद में, पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार सात लोगों के खिलाफ मारपीट और गैरकानूनी रूप से एकत्र होने सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संबंधित समूह हर साल नवरात्र उत्सव मनाता है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर