ओडिशा के खुर्दा में मादक पदार्थेों की तस्करी के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 29, 2025

ओडिशा के खुर्दा जिले में पुलिस ने 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य की ‘ब्राउन शुगर’ (एक प्रकार का मादक पदार्थ) जब्त करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर बोलागढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के दलेईसाही गांव के एक घर में छापा मारा गया। पुलिस अधीक्षक विवेकानंद शर्मा ने बताया कि 30 लाख रुपये से अधिक मूल्य की कुल 314.97 ग्राम ‘ब्राउन शुगर’ जब्त की गई।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में छह पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई अन्य वस्तुओं में चार लाख रुपये नकद, पांच वाहन और एक देसी पिस्तौल शामिल हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

U-19 World Cup सेमीफाइनल में भारत का दबदबा, अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज़ में दिखी आक्रामकता

India-Pakistan मैच पर PCB को ICC का अल्टीमेटम, T20 World Cup से बाहर होने का बड़ा खतरा

Virat-Rohit के World Cup 2027 भविष्य पर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- उम्र नहीं, Fitness देखो

MS Dhoni का बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं बनेंगे Cricket Commentator, बोले- आंकड़े याद नहीं रहते