हजारीबाग में जौहरी के घर चोरी के मामले में सात लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2025

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक घर में चोरी के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चोरी की यह घटना दो अक्टूबर को केराडारी में आभूषण विक्रेता कुलदीप सोनी के घर पर हुई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान परिवार विजयादशमी के अवसर पर मेले में गया था।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ चोर आभूषण बेचने के लिए एक आभूषण की दुकान पर गए हैं, जिसके आधार पर छापेमारी की गई और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया, पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। 264.5 ग्राम सोने के आभूषण और 444 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि चोरी में शामिल दो अन्य लोग अभी भी फरार हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

MPSC अध्यक्ष इस्तीफा दें, Rahul Gandhi ने महाराष्ट्र सरकार से 70,000 रिक्त पद भरने को कहा

Sheikh Hasina के प्रत्यर्पण पर भारत नहीं तय कर सकता कोई समयसीमा: भारतीय उच्चायुक्त

4 October History: 1977 में पूर्व PM Indira Gandhi की गिरफ्तारी और 16 घंटे में रिहाई

Flydubai विमान में कैप्टन पर हमला करने वाले सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में हुई